विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG News: डिप्टी CM शर्मा के बंगले के बाहर महिला ने पिया फिनाइल, मचा हड़कंप, देखें VIDEO

CG News: रायपुर में अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही महिला ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के घर के बाहर फिनाइल पी लिया। गंभीर हालत में महिला को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, रायपुर में दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी अनुकंपा संघ पिछले 2 दिनों से प्रोटेस्ट कर रहा है। शुक्रवार को महिलाएं अपने बच्चों के साथ डिप्टी सीएम और पंचायत मंत्री विजय शर्मा के घर के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचीं थी। मंत्री के न होने पर वहीं धरने पर बैठ गई। प्रदर्शन के दौरान ही महिला ने फिनाइल पी लिया। घटना दोपहर 2 बजे की है। महिला का नाम अश्वनी सोनवानी है, जो जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली हैं। वे जिला यूनियन की अध्यक्ष भी हैं।

बता दें कि प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं को महिला पुलिस हटाने पहुंची। इसी बीच आवाज आई दो तो रे, थैला कहां है। इसके बाद थैले से फिनाइल की बोतल निकालकर महिला ने पीने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों ने इसके बाद उन्हें जबरदस्ती हटाया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button