CG News: बीएससी कृषि की रिक्त सीटें 12वीं के परिणाम के आधार पर भरी जाएंगी
नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग (Online Counseling) प्रक्रिया जारी है। काउंसलिंग के द्वितीय चरण में स्पॉट काउंसलिंग 22 जुलाई से प्रारंभ हुई है जो 23 जुलाई तक चलेगी। स्पॉट काउंसलिंग के दौरान विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर उपलब्धता के आधार पर दस्तावेजों के परीक्षण के बाद तत्काल फीस जमा कर प्रवेश दिया जा रहा है। 25 जुलाई को विभिन्न महाविद्यालयों में शेष सीटों का कन्वर्शन किया जाएगा। कन्वर्शन काउंसलिंग हेतु प्रोविजनल सीट, महाविद्यालय आवंटन, तत्काल दस्तावेज एवं ऑनलाइन फीस जमा करने हेतु अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय रायपुर में 25 जुलाई को उपस्थित होना पडे़गा।
Source link
Follow Us












