CG Murder Case: पटाखा फोड़ने पर मर्डर, दिवाली की रात बेटे की लाश देख मां का फट गया कलेजा, वारदात से सनसनी
जानकारी के अनुसार, मृतक बालमुकुंद सोनी (उम्र लगभग 45 वर्ष) अपनी बुजुर्ग मां के साथ रेलवे स्टेशन मोहल्ले में रहते थे। दीपावली की रात घर के सामने कुछ युवा पटाखे फोड़ रहे थे, जिससे बालमुकुंद और उनकी मां को परेशानी हुई। उन्होंने युवाओं से निवेदन किया कि पटाखे दूर जाकर फोड़ें। इस दौरान युवाओं और बालमुकुंद के बीच थोड़ी बहस हुई। विवाद के बाद युवक वहां से चले गए। लेकिन अगले सुबह जब उनकी मां ने उन्हें देखने के लिए कमरे में गईं, तो बालमुकुंद की रक्त से सनी लाश उनके कमरे में पड़ी मिली।
Source link
Follow Us











