CG Crime News: युवक ने अगवा और मारपीट का लगाया आरोप, CCTV फुटेज से तलाश कर रही पुलिस…
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो दिन पहले अपने घर में हुई मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला युवक एक बार फिर अपने साथ हुई अपहरण और मारपीट की सूचना लेकर थाने पहुंचा। उसका आरोप है कि जब वह मंदिर से पूजा कर घर जा रहा था इसी बीच स्कार्पियो से उतरकर कुछ हमलावरों ने उसे उठाकर गाड़ी में भर लिया। यहां से उसे अगवा कर जंगल ले गए, जहां मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
Source link
Follow Us













