CG Accident News: तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने ली दो मजदूरों की जान, बालोद में दर्दनाक हादसा
इस हादसे में दो मजदूर ग्राम पेंड्री (गुंडरदेही) निवासी ट्रक चालक शैलेन्द्र (45) और ग्राम फुंडा निवासी मजदूर बुधलाल ढीमर (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रूपसिंह यादव, हृदय यादव और लोमन ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में पुरुर थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि, घटना के बाद ऑयल टेंकर चालक फरार हो गया। आरोपी चालक की तलाश जारी है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया है।
Source link
Follow Us











