विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूरजपुर में बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर: करीब 12 यात्री घायल, 4 लोगों की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज – Surajpur News



सूरजपुर जिले में एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में लगभग 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना लटोरी चौकी क्षेत्र के कल्याणपुर नवापारा में हुई। बस बिहार से अंबिकापुर की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायल यात्रियों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को विशेष निगरानी में रखा गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button