भोगापाल में बुद्ध शांति पार्क की स्थापना: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 1 जून 2025 को बुद्ध महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि – Kondagaon News
कोंडागांव के भोगापाल में बौद्ध धरोहर को संरक्षित करने के लिए बुद्ध शांति पार्क और महोत्सव की योजना
कोंडागांव जिले के भोगापाल क्षेत्र में 6वीं सदी की दुर्लभ बौद्ध प्रतिमा की खोज के बाद यहां बुद्ध शांति पार्क की स्थापना की जा रही है। इस पार्क के उद्घाटन के लिए 1 जून 2025 को भोगापाल बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़
.
स्थानीय रेस्ट हाउस में सर्व समाज जिला कोंडागांव की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के समाज प्रमुख, बुद्धिजीवी और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में भोगापाल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई।
टेकाम ने कहा कि बुद्ध शांति पार्क क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई देगा। यह मानसिक शांति, आध्यात्मिक साधना और क्षेत्रीय विकास का केंद्र बनेगा। समाज प्रतिनिधियों ने इस प्रयास को ऐतिहासिक बताया। उनका मानना है कि बौद्ध प्रतिमा की खोज क्षेत्रवासियों के लिए आशीर्वाद है।
आने वाले दिनों में जिला प्रशासन और सर्व समाज जिला कोंडागांव की संयुक्त बैठक होगी। इसमें महोत्सव की रणनीति और कार्ययोजना तैयार की जाएगी। यह महोत्सव बौद्ध धरोहरों के संरक्षण की पहल है। इससे सभी समाज एक मंच पर आएंगे। लाखों लोगों के महोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है।
Source link












