20 हजार देकर भाई का मर्डर: जादू टोने के शक में चचेरे भाई-बहू ने मरवाया; रिश्तेदार ने फरसा से काट डाला – Jagdalpur News
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जादू टोने के शक में चचेरे भाई और बहू ने मिलकर युवक का मर्डर करवा दिया। दोनों ने हत्या के लिए अपने ही रिश्तेदार को 20 हजार रुपए की सुपारी दी थी। पैसा मिलते ही हत्यारे ने युवक को फरसे से काट डाला।
.
मामला पखनार चौकी का है। भाई-बहू को शक था कि कमलू पोयामी जादू-टोना करके परिवार को तबाह कर रहा है। इसलिए उसे मारने की प्लानिंग की। 4 नवंबर की रात गुमड़पाल-केलाऊर के बीच मेन रोड पर उसकी लाश मिली। पुलिस ने 1 महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि 4 नवंबर की रात करीब 9 बजे गुमड़पाल-केलाऊर के बीच मुख्य सड़क पर किसी व्यक्ति की लाश पड़ी है। प्रारंभिक तौर पर किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत होना लग रहा था।
पुलिस ने मृत युवक की पहचान कमलू पोयामी के रूप में की थी। ये छोटे बोदेनार का रहने वाला था। वहीं 5 नवंबर को पुलिस ने इसके भाई सुखराम पोयामी की शिकायत पर FIR दर्ज की।
शव देखकर हत्या का था अनुमान, जांच के बाद वही निकला
पुलिस को शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका लगी। वहीं पुलिस ने इस केस की इन्वेस्टिगेशन शुरू की। गांव में कई लोगों से पूछताछ की गई। कुछ रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया गया था।
वहीं पुलिस को मृतक कमलू पोयामी के चचेरे भाई हिड़मा पोयामी और उसकी बहु पालो पोयामी पर शक हुआ। पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की।
हत्या का राज खोला
इन्होंने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस को बताया कि कमलू पर जादू-टोने का शक था। परिवार में लगातार मौत हो रही थी, बीमार हो रहे थे। शक था कि ये जादू-टोना करके परिवार को तबाह कर रहा है।
वहीं उसे मरवाने के लिए अपने एक दूसरे रिश्तेदार प्रवीण मड़काम उर्फ सुनील उर्फ बोके को 20 हजार रुपए में सुपारी दी थी। जिसके बाद प्रवीण किसी तरह कमलू को अपने साथ बाइक पर बिठाकर सड़क की तरफ लेकर गया था। जहां उसने अपने पास रखे फरसे से उसे काट डाला।
हत्या कर सड़क पर फेंकी लाश
वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने शव को सड़क के बीच ही फेंक दिया था, ताकि देखने पर लगे की किसी अज्ञात वाहन ने इसे रौंद डाला है। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ASP महेश्वर नाग ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Source link










