विज्ञापन दें / सहयोग करें

बॉयफ्रेंड ने एक ही मंडप में 2-गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी: आदिवासी समाज ने जताया विरोध, कहा- यह परंपराओं के विपरीत, प्रशासन से कार्रवाई की मांग – Kondagaon News

कोंडागांव जिले में एक युवक ने दो लड़कियों से शादी की

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने दो लड़कियों से शादी की है। एक ही मंडप में उसने दोनों दुल्हन के साथ सात फेरे लिए और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। लेकिन आदिवासी समाज ने इस शादी को लेकर नाराजगी जताई है।

.

आदिवासी समाज ने कहा, ऐसी शादी का समाज समर्थन नहीं करता है, क्योंकि यह उनकी परंपराओं और सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत है। आदिवासी समाज ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह के मामलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

दरअसल, कोंडागांव जिले में एक युवक ने दो लड़कियों से शादी की है। यह शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो में दूल्हा दोनों दुल्हनों का हाथ थामकर अग्नि के फेरे लेते नजर आ रहा है। जश्न के दौरान दोस्तों और ग्रामीणों ने जमकर डांस करते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद इस शादी की पूरे प्रदेश में शादी की चर्चा हो रही है। यह मामला फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बैलगांव का है।

अब यह शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एक ही मंडप में उसने दोनों के साथ सात फेरे लिए और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।

डांस फ्लोर पर दूल्हे ने अपनी दोनों दुल्हन के साथ जमकर डांस किया।

शादी का कार्ड दिखाता हुआ दूल्हा हितेश यादव।

पहली पत्नी फुलबती और दूसरी पत्नी यामिनी है। यह तस्वीर हल्दी की है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम हितेश यादव है, जो कि खेती किसानी करता है। हितेश की पहली पत्नी शंकरपुर की रहने वाली फुलबती और दूसरी पत्नी बनियागांव गांव की रहने वाली यामिनी है।

दूल्हे ने बताया कि पहली लड़की ने मेरा प्रपोजल ठुकरा दिया था, जबकि दूसरी ने तुरंत हां कह दी। बाद में हालात ऐसे बने कि दोनों ही शादी के लिए राजी हो गईं।

दूल्हे का नाम हितेश यादव है, जो कि खेती किसानी करता है।

पूरे विधि-विधान से रस्में हुईं

विवाह खुले तौर पर गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुआ, जिसमें 23 मार्च 2026 को मंडपाच्छादन और हरिद्रालेपन (हल्दी) की रस्में हुईं, जबकि 24 मार्च 2026 को पाणिग्रहण, लग्न और आशीर्वाद समारोह आयोजित किए गए। सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं।

ग्रामीणों के अनुसार तीनों परिवारों की रजामंदी, समाज के बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ यह विवाह हुआ ताकि भविष्य में विवाद न हो।

युवक के दो शादी करने पर सर्व आदिवासी समाज ने कहा- यह उनकी परंपराओं के विपरीत है।

सर्व आदिवासी समाज ने जताया विरोध

इस मामले पर सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक फरसगांव के अध्यक्ष ईश्वर कोर्राम और अन्य पदाधिकारियों ने फरसगांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज ऐसी शादी का समर्थन नहीं करता है, क्योंकि यह उनकी परंपराओं और सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत है।

समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि युवक ने दोनों युवतियों को बहला-फुसलाकर शादी की है। उन्होंने इसे नैतिक रूप से गलत और सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाला बताया। समाज ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। आदिवासी समाज ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह के मामलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। समाज के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

आदिवासी समाज में परंपरा अलग

इस मामले में अधिवक्ता निपेंद्र मिश्रा ने बताया कि हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत कोई व्यक्ति दो विवाह नहीं कर सकता। दूसरा विवाह तभी संभव है, जब पहली पत्नी से विधिवत तलाक लिया गया हो। हालांकि, आदिवासी समाज में अक्सर एक से अधिक विवाह की परंपरा देखी जाती है।

…………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

बॉयफ्रेंड ने एक ही मंडप में 2-गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी:पहली ने प्रपोजल ठुकराया, दूसरी ने एक्सेप्ट किया, बाद में पहली भी मान गई

कोंडागांव जिले में एक युवक ने दो लड़कियों से शादी की

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने दो लड़कियों से शादी की है। एक ही मंडप में उसने दोनों दुल्हन के साथ सात फेरे लिए और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। अब यह शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button