विज्ञापन दें / सहयोग करें

भिलाई में तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार: सी-मार्ट के पास दहशत फैलाई, आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया – durg-bhilai News



दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक को सार्वजनिक जगह पर धारदार हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 1 अप्रैल 2026 को सी-मार्ट के पास हुई, जहां युवक तलवारनुमा हथियार लहराकर राहगीरों में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से दबोच लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लोहे का धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए छावनी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, जिससे क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को टाला जा सका। पूछताछ में नहीं मिला कोई लीगल डोक्युमेंट पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन गिल (26), निवासी प्रगति नगर, केम्प-01, भिलाई बताया। उसके कब्जे से लगभग 25 इंच लंबा लोहे का धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद किया गया। आरोपी के पास से हथियार के संबंध में कोई लीगल डॉक्यूमेंट नहीं मिला। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध क्रमांक 178/2026 पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button