सरपंच, उपसरपंच और दो पंचों का बहिष्कार | Dispute Over Social Media Status
जनपद पंचायत के मुताबिक सरपंच, पंच व ग्रामीणों के आपसी वाद- विवाद से गांव में विकास कार्य ठप है। यहां कोई विकास कार्य नहीं हो रहा हैं। मामला कब सुलझेगा. जांच के बाद ही पता चलेगा। इस गांव में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था, जिसमें सरपंच के पक्ष में ज्यादा पंचों ने मतदान किया था। जिससे प्रस्ताव गिर गया था। बताया जा रहा है कि कुछ पंच ऐसे थे, जो गांव के पक्ष में थे, लेकिन मतदान में सरपंच के पक्ष में मतदान किया। जिसके बाद मामला और बढ़ गया।
Source link
Follow Us











