रायपुर की आमासिवनी बस्ती में पैसों के विवाद पर खूनी खेल: युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए चाकूबाजी और हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। …और पढ़ें
HighLights
- रायपुर की आमासिवनी बस्ती का है मामला।
- आमासिवनी में खून से लथपथ मिला युवक।
- अस्पताल में तोड़ा दम, कातिल दबोचे गए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित आमासिवनी बस्ती में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात्रि जोनल गश्त के दौरान करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि आमासिवनी बस्ती में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को सुकृत खांडे (35) निवासी पीएम आवास आमासिवनी गंभीर हालत में मिला, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
जांच के दौरान पता चला कि पैसों के लेनदेन के विवाद में आरोपियों ने मिलकर सुकृत खांडे पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश गुप्ता उर्फ पानी (26) निवासी संतोषी मंदिर के पास आमासिवनी, देवदास उर्फ हड्डी बंजारे (20) निवासी आमासिवनी, विनोद उर्फ विक्की हिरवानी उर्फ साहू (26) निवासी बरौंदा बजरंग पारा तथा 16 वर्षीय नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है।फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link











