विज्ञापन दें / सहयोग करें

बलौदाबाजार में धान खरीदी के लिए केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण: नए ऑपरेटरों को सतर्कता से दायित्व निर्वहन के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई – baloda bazar News

बलौदाबाजार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नियुक्त नए केंद्र प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को जिला ऑडिटोरियम में

.

प्रशिक्षण में ऑनलाइन धान खरीदी सॉफ्टवेयर के उपयोग सहित धान खरीदी की विभिन्न बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें धान की आवक का टोकन बनाना, टोकन जनरेट करना, प्रिंट, संशोधन और बारदाना प्राप्त करने जैसी प्रक्रियाएं शामिल थी।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर दीपक सोनी ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता और तत्परतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर सोनी ने बताया कि राज्य शासन ने धान खरीदी को अति आवश्यक सेवा के रूप में शामिल किया है। कार्य से इनकार करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र प्रभारियों और ऑपरेटरों के मार्गदर्शन के लिए हर 10 खरीदी केंद्रों पर एक मेंटर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर ने अवैध धान पर निगरानी रखने के लिए उड़नदस्ता दल के गठन और 12 चेक पोस्ट सक्रिय होने की जानकारी भी दी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button