कोदवा गांव के भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए – kabirdham News
दाढ़ी| नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोदवा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस का दावा है कि गांव के 200 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह सामूहिक कांग्रे
.
दाढ़ी मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मूरीत राम मांडवी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मांडवी ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई। उन्हें संगठन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। दिलीप चंद्राकर ने बताया कि लंबे समय से भाजपा संगठन में उपेक्षा और भेदभाव के कारण कार्यकर्ताओं में असंतोष था। दाढ़ी अंचल में भाजपा नेताओं द्वारा ग्रामीण कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। इसी कारण गांव के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर सर्वसम्मति से कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में इसका असर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
<













