विज्ञापन दें / सहयोग करें

युडी मिंज के फेसबुक पोस्ट पर भड़के भाजपा नेता सुनील गुप्ता, देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

जशपुरनगर। भारतीय सेना के पराक्रम पर सवाल उठाना देशद्रोह से कम नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, जो देशवासियों की भावनाओं को आहत करते हैं। यह तीखी प्रतिक्रिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कांग्रेस नेता और पूर्व संसदीय सचिव यूडी मिंज के विवादित फेसबुक पोस्ट पर दी है।

सुनील गुप्ता ने कहा कि युडी मिंज का पोस्ट देखकर लगता है कि वे निम्न स्तरीय राजनीति से ग्रसित होकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पूरा देश शोक में है और बलिदान हुए वीरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। वहीं, देशभर के लोग आतंकवाद के खिलाफ सरकार के किसी भी सख्त कदम के समर्थन में एकजुट हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमलावरों को अकल्पनीय दंड देने का संकल्प लिया है।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि ऐसे संवेदनशील समय में युडी मिंज का बयान न केवल राष्ट्रीय भावना के विरुद्ध है, बल्कि गंभीर देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों का गुणगान करने वालों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना और देश की प्रतिष्ठा के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपमानजनक बयान को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ हर स्तर पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button