रायगढ़ में पुलिस ने 7.5 टन लोहे का स्क्रैप पकड़ा: प्लांट में खफाने कर रहे थे परिवहन, अवैध कबाड़ समेत 20.25 लाख की संपत्ति जब्त – Raigarh News
अवैध स्क्रैप कुनकुरी की ओर से पूंजीपथरा क्षेत्र में ला रहा था
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने 5 लाख से अधिक का कबाड़ के साथ 20.25 की संपत्ति जब्त की है। अवैध कबाड़ को प्लांट में खफाने की तैयारी थी। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई श
.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि कुनकुरी से एक 12 चक्का ट्रक में काफी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। जिसे किसी प्लांट में खफाने की तैयारी है।
ऐसे में पुलिस की टीम ने तत्काल तमनार चौक पूंजीपथरा में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान सभी ट्रक को रोककर जांच की जा रही थी। तभी एक ट्रक में काफी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड मिला।
कागजात पेश नहीं कर पाने से चोरी के संदेह में लाखों का स्क्रैप जब्त किया गया
कोई कागजात पेश नहीं कर सका जहां पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम सुलतान खान 58 साल निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी बताया। इसके बाद लोहे के स्क्रैप के संबंध में जानकारी मांगते हुए दस्तावेज की मांग की गई, तो ड्रायवर पहले तो टालमटोल किया, फिर बाद में चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने 20.25 की संपत्ति जब्त की ऐसे में चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने 7.500 टन लोहे का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 25 हजार व 12 चक्का टाटा ट्रक, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Source link











