विज्ञापन दें / सहयोग करें

भाजपा बोली-पायलट की रैली में पैसे देकर भीड़ बुलाई: अशोक चक्र अपमान हुआ, कांग्रेस बोली- रैली की भीड़ से बीजेपी बौखलाई – Raipur News

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो पोस्ट कर बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस को अपनी रैली के लिए लोग नहीं मिल रहे तो वे रुपए देकर रैली में भ

.

वीडियो में महिलाएं कह रही है कि उन्हें 200 रुपए देने की बात कहकर रैली में बुलवाया गया था। लेकिन महिलाओं को सिर्फ 100 रुपए ही दिया गया है। वीडियो को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने यहां भी अपने भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन किया।

वहीं, वीडियो को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रैली में लोगों की भीड़ देखकर भाजपा बौखलाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी इस तरह के षड्यंत्र करते आ रही है। हमें भीड़ इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। भाजपा कुछ लोगों को 500 रुपए देकर मीडिया के सामने वीडियो प्रस्तुत किया है।

100 रुपए का नोट दिखाती महिलाए।

अशोक चक्र का किया गया अपमान

अमित चिमनानी कहा कि भाजपा का तथाकथित रैली में अशोक चक्र का अपमान किया गया है। भारतीय संविधान व राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रतीक अशोक चक्र पर जूते पहने बैठे खरसिया के विधायक नजर आ रहे हैं। यह सब सचिन पायलट और दीपक के सामने हुआ। लेकिन वो इसका विरोध करने की बजाय सेल्फी खिंचवाते रहे।

रैली में भी कांग्रेसियों ने घोटाला करने का काम किया

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस की जिस रैली में अशोक चक्र का अपमान किया गया है, उसी वोट चोरी के नाम पर निकली कांग्रेस की रैली में भी कांग्रेसियों ने घोटाला करने का काम तक कर डाला।

इस तथाकथित रैली से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह आईने की तरह साफ हो रहा है कि रैली में भीड़ जुटाने के नाम पर कांग्रेसियों ने 200 रुपए मजदूरी देने की बात कहकर महिलाओं को बुलाया परंतु इन महिलाओं को सिर्फ 100 रुपए ही थमाए गए।

भाजपा ने सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट किया।

इससे रैली में आईं महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। अमित ने कहा कि कांग्रेस में संगठन के फंड तक में घोटाला कर जाने का हुनर कांग्रेसियों में दिखता है, वहां मजदूरी के पैसों में भी घोटाला करके कांग्रेस के लोगों ने अपने भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र का ही प्रदर्शन किया है।

भाजपा के ऐसे षड्यंत्र सफल नहीं होंगे

भाजपा के इन आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह सब भाजपा की साजिश है। कांग्रेस के कार्यक्रमों में जनता और कार्यकर्ता स्वेच्छा से बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। चाहे तखतपुर, मुंगेली या राजनांदगांव। हर जगह भीड़ उमड़ रही है, जिससे भाजपा बौखलाई हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कुछ लोगों को 500 रुपए देकर मीडिया के सामने खड़ा करती है और यह प्रचारित करती है कि कांग्रेस ने पैसा नहीं दिया। जनता सब समझती है और भाजपा के ऐसे षड्यंत्र सफल नहीं होंगे। कांग्रेस का दावा है कि उसकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान भाजपा सत्ता के बल पर अफवाह और झूठ फैलाने में लगी हुई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button