विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर में बड़ा विमान हादसा, आरा पहाड़ से टकराकर प्राइवेट विमान क्रैश; पायलट, को-पायलट की मौत की आशंका

जशपुर में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 04:03:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 04:03:26 PM (IST)

जशपुर में बड़ा विमान हादसा

HighLights

  1. नारायणपुर क्षेत्र में पहाड़ से टकराकर विमान क्रैश
  2. पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका
  3. पुलिस और प्रशासन मौके के लिए रवाना

नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुर। जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जो दुर्घटना की भयावहता को दर्शाती हैं।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button