विज्ञापन दें / सहयोग करें

घरघोड़ा में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला जलाया

प्रधानमंत्री व उनकी स्व. माता पर की गई अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेसी संस्कार का प्रतीक – हंसराज गुप्ता

घरघोड़ा, (गौरी शंकर गुप्ता) कुछ दिन पूर्व बिहार में आयोजित कांग्रेस की सभा के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी स्वर्गवासी माता पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी विरोध स्वरूप आज घरघोड़ा के जय स्तंभ चौक पर भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

मंडल महामंत्री हंसराज गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री और उनकी माताजी पर अपमानजनक शब्द कहना बेहद निंदनीय है। ऐसी टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का चुप रहना और अप्रत्यक्ष समर्थन देना कांग्रेस की ओछी मानसिकता और संस्कारों को उजागर करता है।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिला मंत्री ज्ञानेश्वर मिश्रा, पूर्व पार्षद डोले पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, महामंत्री हंसराज गुप्ता, उपाध्यक्ष रणजीत कनोजिया, प्रताप राठिया, रितेश शर्मा, गौरीशंकर गुप्ता, शशिभूषण सिंह ठाकुर, समयलाल माझी, पार्षद भोलू उरांव, राजू मरावी, संदीप सिंह, विष्णु बैरागी, पालू उरांव, कुंतिला उरांव, बीरबल, भगवानदास बैरागी, गुरमीत पोथीवाल, धीरेन्द्र त्रिपाठी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button