राजनांदगांव में साईं ऐप के बड़े सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 10 हजार में आईडी बेचने वाला मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर नागपुर से गिरफ्तार
आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े साईं ऐप के डिस्ट्रीब्यूटर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। …और पढ़ें
HighLights
- नागपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- ऐप आईडी बेचकर चलाता था सट्टा
- कमाई का अनुमान नहीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े साईं ऐप के डिस्ट्रीब्यूटर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार नागपुर निवासी सादिक खान पिछले दो वर्षों से साईं ऐप की आईडी बनाकर बेच रहा था। आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले वह राजनांदगांव समेत आसपास के जिलों में सक्रिय हो गया था और लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी से जोड़ रहा था। हर आईडी के लिए पांच से दस हजार रुपये तक वसूले जाते थे, जबकि तकनीकी समस्या ठीक करने के नाम पर भी अतिरिक्त रकम ली जाती थी।
इससे पहले चार और छह अप्रैल को पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए फार्महाउस से संचालित सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इन कार्रवाइयों में 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की गई थी। मुख्य आरोपी सादिक खान तभी से फरार चल रहा था।
कैसे किया गया गिरफ्तार
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन नागपुर में मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और राजनांदगांव लाया गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। मामले में बसंतपुर थाना में जुआ प्रतिषेध अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Source link












