जशपुर नगरपालिका वार्ड क्रमांक 3 और 16 में करीब 28 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन
जशपुर :- जशपुर नगर के वार्ड क्रमांक 3 और 16 में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डामरीकरण सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 में बीकानेर स्वीट्स से राशु जैन के ऑफिस तक लगभग 16 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 16 में संतन भगत के घर से बरगद पेड़ तक लगभग 12 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।
भूमिपूजन के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत और उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान वार्ड पार्षद राजू गुप्ता, विजेता भगत, विक्रांत सिंह, मुकेश इंदवार, भाजपा कार्यकर्ता नमित सिंह, अमित साय, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, इतवाराम, आशु राय, आकाश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय उपस्थित रहे।
नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने इस अवसर पर कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए सड़कों के उन्नयन और विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। जशपुर से संजीत कुमार कि रिपोर्ट।













