विज्ञापन दें / सहयोग करें

मरवाही वनमंडल में भालू का आतंक: पिपरिया गांव में रात को महिला पर हमला, दो सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक मामले – Gaurela News

मरवाही वनमंडल के पिपरिया गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। सुमित्रा नाम की महिला रात के समय पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में चोट आई है।

.

आसपास के लोगों ने महिला की चीख-पुकार सुनी। लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भालू को खदेड़ दिया। घायल महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

दो सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक मामले

मरवाही वनमंडल में पिछले दो सप्ताह में भालू के हमले के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं। इस क्षेत्र को ‘भालू लैंड’ के नाम से जाना जाता है। भालू अक्सर भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं।

वन विभाग की टीम भालू की गतिविधियों पर नजर रख रही है। विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे जंगल के पास जाते समय सावधानी बरतें। भालू को छेड़ने से बचें, विशेषकर जब वे अपने बच्चों के साथ हों।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button