विज्ञापन दें / सहयोग करें

पहलगाम आतंकी हमले का विरोध: कोंडागांव में लोगों ने पुतला दहन कर लगाए आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे – Kondagaon News

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कोंडागांव में विरोध

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर आतंकवाद का पुतला दहन किया।

.

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लिए। उन्होंने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से आम जनता की सुरक्षा के लिए कड़े उपाय करने की मांग की। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी इस हमले के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button