पेंड्रा में भालू का हमला, ग्रामीण घायल: खेत में धान देखने गए व्यक्ति पर हमला, ग्रामीणों ने जंगल की ओर खदेड़ा – Gaurela News
पेंड्रा के मरवाही ब्लॉक के पीपरडोल गांव में भालू के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। खेत में धान देखने गए हीरा सिंह पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
.
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आवाज लगाई और भालू को जंगल की ओर खदेड़ दिया। घायल हीरा सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों को सलाह दी जा रही है कि वे अकेले जंगल या खेत में न जाएं।
उन्हें समूह में रहने और भालू दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने को कहा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, वन्य जीवों के आवास में बदलाव और जंगलों में आगजनी के कारण भालू अब ग्रामीण इलाकों में आ रहे हैं, जिससे इंसानों के लिए खतरा बढ़ गया है।
<
Follow Us









