बालोद: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने की मांग
बालोद जिले के शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा के छात्र-छात्राओं ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर प्रिंसिपल को हटाने की मांग की।
छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें पढ़ाई में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी भी की।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाइश दी। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Follow Us













