विज्ञापन दें / सहयोग करें

Bahu Ka Kanyadan: कोरोना काल में विधवा हो गई थी बहू… अब सास-ससुर ने बेटी के रूप में किया कन्यादान

Jagdalpur News: खबर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से है। यहां देवांगन परिवार की इस पहल की सब दूर चर्चा हो रही है। पूरे देवांगन समाज ने इसे सकारात्मक रूप से लिया है। दूल्हा-दुल्हन ने गिफ्ट में मेहमानों से सिर्फ एक-एक रुपया लिया।

By Ritesh Pandey

Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 08:00:34 AM (IST)

Updated Date: Mon, 07 Jul 2025 08:00:34 AM (IST)

जगदलपुर शहर में बहू गायत्री को विदा करते सास-ससुर।

HighLights

  1. सीता-श्यामलाल देवांगन ने किया कन्यादान
  2. अपनी विधवा पुत्रवधू का कराया पुनर्विवाह
  3. रिश्तेदार और समाजजनों ने लिया हिस्सा

रीतेश पांडेय ~ नईदुनिया जगदलपुर, Jagdalpur News: हिंदू समाज में मान्यता रही है कि बेटी बाबुल की चौखट से विदा होती है, तो उसकी अर्थी ससुराल से निकलती है। भारतीय समाज में पति के स्वर्गवास के बाद पत्नी को जो वैधव्य पीड़ा भोगनी पड़ती है, उसका अहसास सिर्फ उसी को होता है।

बिलासपुर के देवांगन समाज के सीता-श्यामलाल देवांगन ने अपनी विधवा पुत्रवधू गायत्री का पुनर्विवाह करवाकर सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की दिशा में भगीरथ प्रयास किया है। नगर में उनके इस कदम की सराहना की जा रही है।

naidunia_image

कोरोना काल में हो गई थी पति की मौत

  • श्यामलाल देवांगन के इकलौते बेटे पारस देवांगन का विवाह रायगढ़ के चुन्नी हरिलाल देवांगन की पुत्री गायत्री के साथ हुआ था। कोरोना काल में पारस की मौत हो गई और गायत्री विधवा हो गई।
  • सीता-श्यामलाल देवांगन जब भी घर में अपने पुत्र की तस्वीर व उसकी विधवा पत्नी को देखते, तो उनकी आंखें भर आती थीं। विधवा गायत्री सास-ससुर की सेवा में लीन थी।
  • उसकी हर संभव कोशिश थी कि सास-ससुर को बेटे के जाने के सदमे से वह उबार ले। गायत्री ने बेटी की तरह दोनों की सेवा की। इस बीच सीता-श्यामलाल देवांगन ने ठान लिया कि पुत्रवधू का जीवन वैधव्य में नष्ट नहीं होने देंगे।

  • Source link

    15 अगस्त विज्ञापन

    Related Articles

    ताजा खबरें

    Back to top button