मां की हत्या करने वाले बेटे को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार
जशपुर जिले के थाना बागबहार क्षेत्र में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां प्रेमवती चौहान की हत्या कर दी। आरोपी पुत्र पुरुषोत्तम धुरिया (25 वर्ष) को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
घटना 14 जनवरी की शाम 7:30 बजे की है। हाथ-मुक्के और लात-घूंसे से हुई मारपीट के कारण मां की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों को मौत का कारण बताया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना बागबहार पुलिस की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
Follow Us











