Attack in factory: फैक्टरी में घुसकर 50 से अधिक लोगों ने किया हमला, जमकर की तोडफ़ोड़, संचालक व कर्मचारी की पिटाई | Attack in factory: More than 50 people attacked in factory
गौरतलब है कि हमलावर लाठी, डंडों से लैस (Attack in factory) होकर 50 से अधिक लोग मंगलवार की रात 8 बजे फैक्टरी परिसर में घुसे। उनके द्वारा दस्तावेजों को जलाया गया तथा वहां खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई। वारदात के बाद कोतवाली पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। फैक्टरी संचालक ने इसे सुनियोजित आपराधिक साजिश बताया है।
उनका दावा है कि कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने प्लांट चलाने के एवज मे रुपए की मांग की थी और इनकार के बाद यह हमला हुआ। पुलिस (Attack in factory) का कहना है कि जांच जारी है।

इस घटना से आक्रोशित राइस मिलर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले उद्यमियों में भय का वातावरण पैदा कर रहे हैं और उद्योग जगत की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Attack in factory: नेवरा गांव के लोगों ने ये कहा
इधर नेवरा के ग्रामीणों ने इस घटना को मजदूरी विवाद से उपजा बताया है। ग्रामीणों के अनुसार एक श्रमिक द्वारा अपनी मजदूरी मांगने पर संचालक ने उसे पीट दिया, इससे गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्टरी पर धावा (Attack in factory) बोल दिया।

हालांकि संचालक ने मारपीट से इनकार किया है। ग्रामीणों का दावा है कि लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। ये भी पढ़ें: Sky lightning: आकाशीय बिजली गिरने से चाचा-भतीजा समेत 3 की मौत, 4 घायल, 16 मवेशियों की भी मौत
पुलिस कर रही 2 बिंदुओं पर जांच
बताया जा रहा है कि पूर्व में फैक्टरी से निकल रहा गंदा पानी तालाब में जा रहा था, इससे खेत भी खराब हो रहे थे। इस बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस (Attack in factory) दोनों एंगल से जांच कर रही है। एक ओर अवैध वसूली की साजिश की आशंका तो दूसरी ओर मजदूरी विवाद से उपजा आक्रोश, इन दोनों बिंदुओं पर जांच जारी है।
Source link









