पूर्व सीएम भूपेश दिल्ली रवाना: भूपेश बोले – राहुल गांधी के जाति जनगणना पर बात करने से देशभर में माहौल बना , छत्तीसगढ़ में उत्पादन कैसे घटे यह षड्यंत्र चलरहा – Raipur News
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली दौरे पर है। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने राज्य और केन्द्र सरकार को लेकर घेरा । भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के जाति जनगणना पर बात करने से देशभर में माहौल बना हुआ है ।
.
उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्तर पर बड़ा बदलाव संभव है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का फैसला किया, यह कैबिनेट का निर्णय है। हालांकि यह प्रक्रिया समय और संसाधन मांगती है, और फिलहाल भारत सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने बताया कि इन्हीं मुद्दों को लेकर दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सभी ओबीसी नेता एकजुट हो रहे हैं।
कांग्रेस सरकार में दंतेवाड़ा में नक्सल खात्मे की स्थिति थी
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस सरकार के समय दंतेवाड़ा में नक्सल खात्मे की स्थिति में था। हेल्थ, एजुकेशन पर कांग्रेस ने काम किया था । आर्थिक मजबूती प्रदान करने कांग्रेस ने कार्यक्रम चलाए थे।अब तेंदूपत्ता सरकार खरीद नहीं रही है । मनरेगा नहीं चल रहा है,आर्थिक बदहाली की ओर ढकेलने का काम सरकार कर रही है।
उत्पादन कैसे घटे यह षड्यंत्र चल रहा है
वही डीएपी की कमी पर बघेल ने कहा की किसी सोसायटी में डीएपी नहीं है निजी सोसायटियों में डीएपी वितरण नहीं हो रहा है ।सरकार रूस और यूक्रेन की लड़ाई का जिक्र कर रही है लड़ाइयां तो पहले भी हो रही थी, डीएपी पहले भी आ रहा था। सरकार किसान विरोधी है, छत्तीसगढ़ में उत्पादन कैसे घटे यह षड्यंत्र चल रहा है।
Source link










