Anti Maoists Operation: सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर रातभर तेज बारिश के बाद भी माओवादियों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन
Anti Maoists Operation: छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया और एक जवान शहीद हो गया। इसके बावजूद सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। भारी बारिश के बीच जवान माओवादियों की तलाश में जंगल में डटे हुए हैं।
By Satish Chandak
Publish Date: Fri, 23 May 2025 09:23:02 AM (IST)
Updated Date: Fri, 23 May 2025 09:25:33 AM (IST)
HighLights
- दो जिलों की सीमा क्षेत्र में माओवादी हिड़मा के होने की मिली थी सूचना।
- भारी बारिश के बीच जवानों ने दिखाई हिम्मत, माओवादियों की तलाश जारी।
- वॉर रूम से अधिकारियों की निगरानी, जवानों को मिल रही हर संभव मदद।
सतीश चांडक, सुकमा। बीजापुर सीमाक्षेत्र में बटालियन के साथ खूंखार नक्सली हिड़मा समेत बड़े लीडर होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद सुकमा से डीआरजी (डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड) के साथ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) व कोबरा के जवान पिछले 48 घंटे से ऑपरेशन कर रहे है।
गुरुवार को उसी इलाके में एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक माओवादी मारा गया ओर कोबरा के एक जवान का बलिदान हो गया था। उसके बाद भी ऑपरेशन नहीं रुका और लगातार कल देर शाम से भारी बारिश हो रही है, लेकिन जवान लगातार नक्सलियों के पीछे लगे हुए हैं। गौरतलब है कि पिछले एक साल से माओवादी मोर्चे पर जवानों को सफलता मिल रही है।
इधर रातभर वॉर रूम में डटे रहे अधिकारी
जहां एक और सुरक्षा बल के जवान माओवादियों की तलाश में रातभर जंगल में ऑपरेशन कर रहे है। इधर दूसरी ओर जिला मुख्यालय स्थित वॉर रूम में एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और डीएसपी मनीष रात्रे डटे हुए हैं। जवानों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। यहां से जवानों को गाइड से लेकर हर तरह की मदद पहुंचा रहे हैं।
Source link











