विज्ञापन दें / सहयोग करें

अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, तेज गति की पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक उछलकर सीमेंट कांक्रीट सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके कारण उस …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 08:47:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 08:49:24 PM (IST)

हादसे में क्षतिग्रस्‍त वाहन।

HighLights

  1. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक सड़क पर जा गिरा।
  2. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहनकर रखा था।
  3. उसके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक बार फिर तेज गति के कारण हादसा हो गया। शहर सीमा के समीप डी हिलाक्स स्कूल के पास हुए सड़क हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक अंबिकापुर से बतौली की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति की पिकअप ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक उछलकर सीमेंट कांक्रीट सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक जांजगीर-चांपा जिले का निवासी था। पुलिस उसकी पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना में स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गौरतलब है कि अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

तीन दिन पहले भी लुचकी घाट के समीप तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर सीमा तथा बसाहटों के आसपास गति पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने की भी मांग उठने लगी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button