विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG Board Exam Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट आज होंगे जारी, www.cgbse.nic.in पर दिखेगा

CG Board Exam Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर तीन बजे परिणाम जारी करेंगे। विद्यार्थी वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। इस साल 2,40,341 विद्यार्थियों ने 12वीं और 3,28,450 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 07 May 2025 08:48:01 AM (IST)

Updated Date: Wed, 07 May 2025 09:35:27 AM (IST)

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज होने वाला है जारी। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सीएम विष्णु देव साय जारी करेंगे रिजल्ट।
  2. मूल्यांकन के लिए बनाए गए थे 36 केंद्र।
  3. अब साल में दो बारी होगी बोर्ड की परीक्षा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) आज 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी(CGBSE Result Date 2025 Announced) करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर तीन बजे अपने निवास से परिणाम जारी करेंगे। बता दें कि कुल 2,40,341 विद्यार्थियों ने 12वीं और 3,28,450 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।

परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 2,397 केंद्र बनाए गए थे। वहीं, 10वीं और 12वीं(CG Board 10th 12th Results 2025) की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 36 केंद्र बनाए गए थे। विद्यार्थी वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

प्रदेश में बनाए गए थे 36 मूल्यांकन केंद्र

naidunia_image

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि परिणाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इधर, माशिमं ने 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 36 केंद्र बनाए गए थे। वहीं, रायपुर जिले में जेएन पांडेय स्कूल और दानी गर्ल्स स्कूल को केंद्र बनाए गए थे।

जहां शिक्षकों ने भी रोज तय शेड्यूल में मूल्यंकन कार्य किया गया है। बोर्ड ने 17 अप्रैल तक मूल्यांकन संपन्न कराने का लक्ष्य दे रखा था। वहीं, शिक्षकों ने भी लक्ष्य को हासिल कर लिया।

पिछले साल के टॉपर्स को नहीं मिली राशि

2023-2024 के 10वीं और 12वीं के टाप-10 टॉपर्स को अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। टापरों को हर साल प्रोत्साहन के रूप में डेढ़ लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा हेलीकाप्टर से सैर भी कराया जाता है।

वहीं, बीते सत्र में 10वीं में 73 और 12वीं 23 विद्यार्थियों ने टाप-10 में जगह बनाई है। जहां विद्यार्थी भी प्रोत्साहन राशि का इंतजार है। जबकि मंडल ने कई महीनों पहले ही शासन को टॉपर्स की सूची भेज दी गई है। लेकिन सम्मान समारोह की तारीख अब तक तय नहीं हो पाई है।

naidunia_image

साल में दो बार बोर्ड परीक्षा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा साल में दो बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित किया जाता है। इस कारण अब जल्दी रिजल्ट भी जारी किया जा रहा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button