विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग में विवाहिता की आत्महत्या मामले में ससुर-सास गिरफ्तार: पति समेत अन्य पर भी केस दर्ज,तानों से तंग आकर महिला ने दे दी थी जान – durg-bhilai News


दुर्ग जिले के सुपेला थाना पुलिस ने एक विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके ससुर और सास को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय तरन्नुम खोखर के रूप में हुई है, जिसने 22 सितंबर की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

.

पुलिस के अनुसार, तरन्नुम खोखर कृष्णा ग्रैंड सिटी के सामने शीतला कॉलोनी, कोहका की निवासी थी। वर्ष 2016 में उसका विवाह शाहरुख खोखर से हुआ था। जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष, जिसमें ससुर शकील खोखर, सास शहनाज खोखर, जेठ हैदर खोखर और जेठानी बुसरा खोखर शामिल हैं, उसे छोटी-छोटी बातों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

तानों से तंग आकर विवाहिता ने दी जान

जांच के दौरान यह भी पता चला कि लगभग तीन साल पहले ससुराल पक्ष ने तरन्नुम के पति के लिए मोबाइल की दुकान खोलने हेतु 30 से 35 लाख रुपए का कर्ज लिया था। कर्ज की किस्तें समय पर जमा न होने पर ससुराल वाले तरन्नुम को लगातार ताने मारते और विवाद करते थे। इसी आर्थिक और मानसिक दबाव के कारण तरन्नुम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति शाहरुख खोखर, ससुर शकील खोखर, सास शहनाज खोखर, जेठ हैदर खोखर और जेठानी बुसरा खोखर के खिलाफ अपराध क्रमांक 1187/2025 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुपेला पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी ससुर शकील खोखर (55 वर्ष) और सास शहनाज खोखर (54 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button