विज्ञापन दें / सहयोग करें

Amgaon coal mines: आमगांव कोल माइंस का नया पैच शुरु करने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, बैरंग लौटे अधिकारी | Amgaon coal mines: Villagers chased away SECL officers

गौरतलब है कि एसईसीएल प्रबंधन द्वारा शनिवार को आमगांव परियोजना (Amgaon coal mines) के नए पैच का शुभारंभ पटना गांव में किया जाना था, लेकिन प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर मांगें पूरा होने तक खदान के शुभारंभ का जमकर विरोध करते हुए अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की।

Villagers on the spot

ग्रामीणों का कहना है कि लोगों के मुआवजा, नौकरी व विस्थापन की प्रक्रिया पूर्ण कराए बगैर ही प्रबंधन द्वारा यहां नए पैच का कार्य शुरू किया जा रहा था, इसी वजह से लोगों द्वारा विरोध कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई है।

ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रबंधन (Amgaon coal mines) की टीम बैरंग ही पटना गांव से वापस लौट गई है। इस दौरान गांव की सरपंच विमला सिंह के अलावा उमाशंकर, बेचन, मालती देवी, प्राण पति व अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Huge road accident: बाइक भिड़ंत में देवर-भाभी समेत 3 की मौत, चेकअप कराने आ रहे थे मेडिकल कॉलेज अस्पताल

Amgaon coal mines: अब तक नौकरी के कई प्रकरण लंबित

ग्रामीणों का कहना था कि प्रबंधन द्वारा दावा किया जाता है कि वर्ष 2006 में भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन वर्ष 2017-2018 में यहां पर प्रबंधन द्वारा मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

साथ ही गांव के 334 लोगों की भूमि का अधिग्रहण (Amgaon coal mines) किया गया है, इसमें 464 लोगों को नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया पूर्ण की जानी है और अब तक महज करीब सवा सौ लोगों को ही नौकरी देने का कार्य किया जा सका है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button