Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर | Young Man Died In Car Accident
अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम भिट्ठीकला के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे कार (Car accident) के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चला रहा युवक किसी तरह से वाहन से बाहर निकल गया। जबकि दूसरा उसमें ही फंस गया। सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच पश्चात एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। मृत युवक शाम को घर से लखनपुर जाने की बात कहकर निकला था। दोनों अंबिकापुर से देर रात घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
Source link
Follow Us












