विज्ञापन दें / सहयोग करें

Amarnath Yatra 2025: बारिश और भूस्खलन, खराब मौसम के कारण आज जम्मू और बालटाल से अमरनाथ यात्रा स्थगित

मौसम खराब होने के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के यात्री निवास से गुरुवार को जत्था नहीं जाएगा। अब श्रद्धालु मौसम अनुकूल होने पर यहां से रवाना होंगे। इससे पहले 15 जत्थों को सफलता पूर्वक प्रशासन की ओर से रवाना किया गया है। सूत्रों के अनुसार मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। रास्ते बंद होने की आशंका है। इस कारण यात्रा को स्थगित किया गया है। मौसम साफ रहा तो शुक्रवार को यात्रा रवाना होगी। बालटाल से भी गुरुवार को यात्रा को स्थगित रहेगी। 

Trending Videos

बालटाल मार्ग पर भूस्खलन में महिला श्रद्धालु की मौत, नौ घायल, एक लापता

अमरनाथ यात्रा के दौरान बुधवार शाम को बारिश के चलते बालटाल मार्ग पर एक दुखद घटना घटी। रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। 55 वर्षीय सोना बाई राजस्थान की रहने वाली थीं। हादसे में करीब नौ यात्री घायल हुए हैं। एक लापता है जिसकी तलाश जारी है। घायलों को बालटाल बेस कैंप में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमरनाथ यात्रा मार्गों पर बुधवार को भी पूर्व की तरह श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ था। बारिश के बावजूद भक्तों में उत्साह था। इसी दौरान रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर भारी बारिश के चलते पहाड़ी से बड़ी चट्टानें यात्रा मार्ग पर आ गिरीं। इसकी चपेट में श्रद्धालु आ गए। सोना बाई को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा 2025: बालटाल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, राजस्थान की एक महिला की मौत और 10 घायल; देखें वीडियो

 


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button