IND W vs NED W Live Score: मंधाना और शेफाली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, नीदरलैंड को पहले विकेट की तलाश
07:25 PM, 17-Jun-2026
IND W vs NED W Live Score: मंधाना और शेफाली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। नीदरलैंड को पहले विकेट की तलाश है।
07:02 PM, 17-Jun-2026
IND W vs NED W Live Score: भारत की पारी जारी
भारत की पारी जारी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
06:37 PM, 17-Jun-2026
IND W vs NED W Live Score: दोनों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।
नीदरलैंड: हीदर सीजर्स, फीबी मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टेयर कैलिस, रॉबिन रिज्क, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस विलिंग, मायरथे वैन डेन रॉड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग।
06:33 PM, 17-Jun-2026
IND W vs NED W Live Score: नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि अरुंधति रेड्डी को आज आराम दिया गया है। वहीं, नंदनी शर्मा की वापसी हुई है।
05:41 PM, 17-Jun-2026
IND W vs NED W Live Score: मंधाना और शेफाली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, नीदरलैंड को पहले विकेट की तलाश
Live Cricket Score Today, IND W vs NED W T20 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और नीदरलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का 10वां मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होंगी।
Source link













