BJP जिला अध्यक्ष के करीबियों पर अतिक्रमण का आरोप: कब्जा हटाने सर्व आदिवासी समाज ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतवानी, अफसर बोले-करेंगे कार्रवाई – Dantewada News
सर्व आदिवासी समाज ने ज्ञापन सौंपा है।
छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के BJP जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के करीबियों पर शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगा है। सर्व सदिवासी समाज ने अतिक्रमण हटाने के लिए गीदम तहसीलदार किसन मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। इनका कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो
.
दरअसल, सर्व आदिवासी समाज के गीदम ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वेट्टी का आरोप है कि गुमड़ा-पनेड़ा चौक से मड़से जाने वाले मार्ग पर पटवारी क्वार्टर्स बने हुए हैं। पटवारी क्वार्टर्स के ठीक सामने में सड़क किनारे शासकीय भूमि पर संतोष गुप्ता के करीबी रिश्तेदारों ने अतिक्रमण किया है। पहले बड़ी से बाउंड्री बनाई। फिर बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से अंदर में निर्माण काम चल रहा है।
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है।
जितेंद्र ने कहा कि यदि कोई गरीब व्यक्ति जरूरत के हिसाब से एक छोटी सी झोपड़ी बनाता तो उसपर प्रशासन के अधिकारी तुरंत कार्रवाई कर बुलडोजर चला देते। लेकिन अब जिस जगह पर दर्जनों पटवारी का आवास बना हुआ है वहीं पर अतिक्रमण हो रहा है। अधिकारी भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
कब्जा नहीं हटा तो करेंगे उग्र आंदोलन
सर्व आदिवासी समाज का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द ही कब्जा नहीं हटाती है तो सर्व आदिवासी समाज जल्द ही इस मामले को लेकर उग्र आंदोलन करेगा। समाज के सदस्यों ने चेताया है कि जरूरत पड़ी तो चक्काजाम भी किया जाएगा।
कांग्रेस ने भी उठाया था मामला
2 दिन पहले कांग्रेस कमेटी ने भी इस अतिक्रमण का मामला उठाया था। ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कर्मा ने भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद से मामले ने तूल पकड़ा। अनिल का कहना है कि यदि उस शासकीय भूमि का वर्तमान मार्केट रेट निकाले तो 60 से 70 लाख रुपए से ज्यादा होगा। सरकार का फायदा उठाकर इनके नेता अतिक्रमण कर रहे हैं। अधिकारी भी इनके दबाव में हैं।
संतोष बोले- आरोप गलत
भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पूर्व में दिए अपने बयान में कहा था कि उनपर लगे ये आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि पहले ये बताएं कि मेरे करीबी लोग कौन हैं जिन्होंने अतिक्रमण किया है? साल 2018 से लेकर साल 2023 तक गीदम नगर पंचायत क्षेत्र में ग्राउंड के पीछे तरफ पूरा कब्जा हुआ है। यहां चलने के लिए रास्ता तक नहीं है।
चाहे वार्ड क्रमांक 1 हो या फिर वार्ड क्रमांक 14 हो, जितने भी अवैध कब्जा हुए हैं उसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा किसी भी अवैध कामों का समर्थन नहीं करती है। यदि कार्रवाई होगी तो पूर्व से लेकर आज वर्तमान 2025 तक किए गए अतिक्रमण पर होनी चाहिए।
तहसीलदार बोले- कार्रवाई करेंगे
गीदम तहसीलदार किसन मिश्रा ने कहा कि, सर्व आदिवासी समाज के लोग आए थे। ज्ञापन सौंपा गया है। मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद हम कार्रवाई करेंगे।
<













