AFC ग्रासरूट्स फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का समापन: सीनियर पुरुष वर्ग में ब्रह्माविद एफसी ग्रीन बनी चैंपियन; संजय श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित – Raipur News
शेरा क्रीड़ा समिति, रायपुर की ओर से आयोजित एएफसी ग्रासरूट्स फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का भव्य समापन बुधवार को बूढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे स्कूल फुटबॉल मैदान में हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन अलग-अलग आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। सीनियर पुरुष वर्ग के फाइनल में ब्रह्माविद एफसी ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रह्माविद एफए को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सीनियर महिला वर्ग में शेरा एफसी की जीत सीनियर महिला वर्ग के फाइनल में शेरा एफसी और ब्रह्माविद एफए के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें शेरा एफसी ने 3-2 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 वर्ग में यूनिक एफसी भिलाई विजेता अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में यूनिक एफसी भिलाई और एलीट एफसी भिलाई के बीच मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा। यूनिक एफसी ने 3-1 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-15 वर्ग में एटीके चैंपियन एफसी का कब्जा अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में एटीके चैंपियन एफसी ने ब्रह्माविद एफए ब्लू को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। अंडर-12 वर्ग में एलीट एफसी रायपुर बनी विजेता अंडर-12 बालक वर्ग के फाइनल में एलीट एफसी रायपुर ने एलीट एफसी भिलाई को 2-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सक्षम पंजवानी बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अंडर-12 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम पंजवानी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक, प्रमाण-पत्र दिए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सचिव ने दी प्रतियोगिता की जानकारी समारोह के अंत में शेरा क्रीड़ा समिति के सचिव मुस्ताक अली प्रधान ने प्रतियोगिता की जानकारी साझा की। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उनके योगदान की सराहना की।
<








