विज्ञापन दें / सहयोग करें

मेढ़ारी के पास दो बाइकों की टक्कर, 4 लोग घायल: वाड्रफनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी – Balrampur (Ramanujganj) News



वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के मेढ़ारी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, लमोरी निवासी शिव शंकर सामंत अपने चचेरे भाई अजय और एक साथी के साथ वाड्रफनगर से गांव लौट रहे थे। मेढ़ारी के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही शिव शंकर यादव की मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। शिव शंकर यादव झारखंड के गढ़वा जिले के ढोल गांव के निवासी हैं। चारों घायलों का अस्पताल में इलाज हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर पहुंचाया गया। वहीं चौथे घायल को जागरूक नागरिक आनंद मिश्रा ने अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button