विज्ञापन दें / सहयोग करें

हे​ल्पर नहीं रखने पर 153 भारी वाहनों पर कार्रवाई – janjgir champa News


भास्कर न्यूज | जांजगीर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांजगीर‑चांपा जिले में पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। दो दिनों तक हुए इस अभियान में ट्रेलर, हाइवा और ट्रक सहित 153 बड़े वाहनों को पकड़ा गया। इनमें हेल्पर नहीं पाए जाने पर चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने जिलेभर में सघन जांच की। राष्ट्रीय राजमार्ग‑49 अकलतरा, जांजगीर, बलौदा और मुलमुला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने कैंप लगाकर भारी वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की। कई वाहन बिना हेल्पर के चलते मिले, जिन्हें सड़क सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर लापरवाही माना गया और तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बड़े वाहनों में हेल्पर की भूमिका जरूरी होती है। वाहन को पीछे करते समय, संकरे मार्ग पर निकलते समय और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हेल्पर चालक को दृश्य सहायता प्रदान करता है। बिना हेल्पर के वाहन चलाने से पैदल यात्रियों को खतरा: अधिकारियों के अनुसार कई मामलों में यह देखा गया है कि बिना हेल्पर बड़े वाहन चलाने से सड़क पर पैदल यात्रियों और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है। खासकर रात के समय या व्यस्त मार्गों पर वाहन पीछे करते समय दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button