विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर के कैलाश को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार: 15 साल में घर छोड़ा, अब साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट; YSS फाउंडेशन ने किया सम्मानित – Kanker News

छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले के गांव हटका से निकले कैलाश साहू को ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया है। YSS फाउंडेशन ने उन्हें साइबर फॉरेन्सिक, साइबर जागरूकता और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया।

.

किसान परिवार में जन्मे कैलाश ने 15 वर्ष की उम्र में अपने सपनों को पूरा करने के लिए गांव छोड़ दिया। आज वे देश के प्रमुख साइबर फॉरेन्सिक एक्सपर्ट के रूप में जाने जाते हैं। वे JKS मार्केटिंग साइबर ऑफ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ हैं।

साइबर फ्रॉड से लोगों को बचाया

कैलाश ने कई लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाया है। वे देशभर में साइबर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। सम्मान समारोह 15 अगस्त 2025 को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासक और शिक्षाविद उपस्थित थे। कैलाश को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button