विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ के निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दो रात तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ के निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दो रात दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रि…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 07:39:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 07:40:35 AM (IST)

निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में दो रात किशोरी से दुष्कर्म करने की घटना। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में दुष्कर्म का आरोप लगा।
  2. पीड़िता ने तीसरे प्रयास पर मां को घटना बताई।
  3. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। शहर के वीआईपी इलाके निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में दो रात किशोरी से दुष्कर्म करने की घटना सामने आते ही लोगों में आक्रोश पनप गया। इस इलाके में चारों ओर वीआईपी निवास हैं, जिसमें वित्त मंत्री सरकारी आवास, एसएसपी आवास, महिला थाना मौजूद है। चंद कदम दूर रेलवे स्टेशन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक है।

महिला थाना में दर्ज शिकायत के मुताबिक 38 वर्षीय शादीशुदा आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दो रातों तक दुष्कर्म किया। 11 जुलाई की सुबह 11 बजे आरोपी ने तीसरी बार किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया, तो पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी मां और वहां मौजूद लोगों को आपबीती बता दी।

पीड़िता की मां भीख मांगकर करती है गुजारा

बताया गया कि नाबालिग के पिता का निधन हो चुका है। वह जूटमिल क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहती है। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। पीड़िता की मां भीख मांगती है। शहर में कचरा बीनने और भिक्षावृत्ति करने वाली कुछ महिलाएं वित्त मंत्री निवास के सामने निर्माणाधीन भवन में अस्थाई रूप से आसरा लेती हैं। नाबालिग भी अपनी मां के साथ कई बार वहां रुकी थी, जिससे वहां रहने वाले अन्य लोगों से उसका परिचय हो गया था।

पीड़िता की मां ने कराई शिकायत दर्ज

  • इस घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस को दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। संदिग्ध व्यक्ति को थाना लेकर पूछताछ की।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button