विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर नगर निगम में ACB की ट्रैप कार्रवाई, संपदा शाखा कर्मचारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोप है कि कर्मचारी ने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को कराने के बदले में राजकिशोर नगर निवासी व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर नगर निवासी शिकायतकर्ता अपने मकान के नवीनीकरण से जुड़े काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। आरोप है कि इसी काम को आगे बढ़ाने के एवज में संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत मिलने के बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची।

ACB की टीम ने नगर निगम कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

बताया गया है कि ACB की टीम ने जिस समय नगर निगम कार्यालय में कार्रवाई की, उस दौरान नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी।

फिलहाल ACB की टीम आरोपी कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button