Elephant Attack: सो रही 2 महिलाओं को हाथियों ने कुचला, दर्दनाक मौत से गांव में डर का माहौल | Elephant Attack: Elephants crushed two women sleeping in the courtyard
Elephant Attack: दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
यह हादसा लैलूंगा वन परिक्षेत्र के गमेकेला भद्रापारा गांव की है। हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वहीं अब लोग भी उत्पाती हाथी से लड़ने के लिए तरह तरह के उपाए कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
Elephant Attack: जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, पटक-पटक कर ले ली जान
जानकारी के अनुसार, करीब 21 हाथियों का एक झुंड लैलूंगा के विभिन्न इलाकों में विचरण कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, लेकिन हाथियों की गतिविधियां लगातार खतरा बनी हुई हैं। वहीं दो महिलाओं की मौत के बाद से वन कर्मचारी अलर्ट हो गए हैं। खदेड़ने के लिए नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं।
Source link
Follow Us












