विज्ञापन दें / सहयोग करें

ईसाई धर्म का त्‍याग किया और मंत्रोच्‍चार के बाद हिंदू बने, 18 साल बाद मां-बेटे की सतातन में घर वापसी

जगदलपुर के चितापदर गांव में सुबाय बघेल और उनके बेटे वीरेंद्र बघेल ने 18 साल बाद ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल सनातन धर्म में वापसी की। कचरा पाठी परगना संगठन की प्रेरणा से हुए इस संस्कार में मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ समाज ने मां-बेटे का स्वागत किया।

Publish Date: Thu, 09 Oct 2025 09:45:08 PM (IST)

Updated Date: Thu, 09 Oct 2025 10:12:42 PM (IST)

मंत्रोच्चार व अनुष्ठान के बाद मूल धर्म में वापसी करता परिवार।

HighLights

  1. बघेल परिवार की घर वापसी
  2. मतांतरण की प्रवृत्ति पर लगाम
  3. बस्तर में संस्कृति का पुनर्जागरण

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर: बस्तर में लंबे समय से चल रही मतांतरण की प्रवृत्ति अब मंद पड़ने लगी है। इसी का परिणाम है कि जगदलपुर विकासखंड के चितापदर में 45 वर्षीय एक महिला सुबाय बघेल और उनके बेटे वीरेंद्र बघेल (20 वर्ष) ने लगभग 18 वर्ष बाद पुनः अपने मूल धर्म में वापसी की है।

कचरा पाठी परगना संगठन की प्रेरणा से मां-बेटे ने ईसाई धर्म का त्याग कर घर वापसी की। वीरेंद्र के पिता की कुछ महीने पहले मौत हो चुकी है। मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद समाजजनों ने दोनों को पुनः अपने समुदाय में स्वीकार किया।

‘संस्कृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक है’

कचरा पाठी परगना के अध्यक्ष धनुर्जय बघेल ने कहा, “यह केवल एक परिवार की घर वापसी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक है।” जब पश्चिमी प्रभाव और मतांतरण की प्रवृत्ति बढ़ रही है, तब समाज का अपनी जड़ों की ओर लौटना उत्साहजनक है।

यह भी पढ़ें- CG Crime: शक में हुआ विवाद, प्रेमी ने नर्स की चाकू मारकर की बेरहमी से हत्या

‘एकजुट होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करनी होगी’

संरक्षक प्रेम चालकी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सत्य, अहिंसा और सनातन धर्म के सिद्धांतों पर जीवन जिया है। जो लोग आज अपने धर्म में लौट रहे हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। जिला उपाध्यक्ष आकाश कश्यप ने कहा कि मतांतरण से हमारी परंपराएं खतरे में हैं, इसलिए समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति और देवी-देवताओं की रक्षा करनी होगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button