विज्ञापन दें / सहयोग करें

असम के नगांव में कांग्रेस काफिले पर पथराव, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के वाहन पर एसिड फेंका गया

असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव की घटना सामने आई है। काफिले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा समेत कई नेता शामिल थे।

भूपेश बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डालकर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि नगांव में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे काफ़िले पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर प्राणघातक हमला किया।

बघेल के अनुसार, इस हमले में एआईसीसी के सचिव मनोज चौहान और अन्य नेताओं को चोटें आई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके और गौरव गोगोई के वाहन पर एसिड फेंका गया, लेकिन शीशा बंद होने की वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिलों से काफिले का पीछा तक किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मोटरसाइकिलों पर भाजपा के झंडे भी लगे थे।

इस घटना के संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बघेल ने कलेक्टर और एसपी से भी मुलाकात की है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की निंदा करते हुए इसे गंभीर मामला बताया है। कांग्रेस ने मांग की है कि पथराव के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह घटना असम की भाजपा सरकार के अंदर बघेल के प्रति खौफ को दिखाता है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button