यूथ कांग्रेस चुनाव: भूपेश-देवेंद्र गुट आमने-सामने, 22 प्रत्याशियों की दावेदारी बरकरार
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
राजनीतिक चर्चा का केंद्र मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समर्थित खेमों के बीच माने जा रहे मुकाबले पर टिका है।
दोनों प्रमुख धड़ों के मुख्य दावेदारों के खिलाफ दर्ज आपत्तियों को चुनाव कमेटी ने खारिज कर दिया है। इसके बाद दोनों खेमों के उम्मीदवारों की उम्मीदवारी बरकरार है।
Follow Us













