विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में अचानक झमाझम बारिश, निचले इलाकों में जलभराव; 25 सितंबर से मौसम अधिक सक्रिय होने के संकेत

बिलासपुर में सप्ताहभर से थमी वर्षा गतिविधियों के बाद रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब छह बजे आसमान में घने बादल छाए और तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की वर्षा से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। विनोबा नगर, हंसा विहार और सरकंडा में यातायात प्रभावित रहा। बिजली चमकने से लोग सहमे नजर आए।

रविवार को सुबह से मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे थे। दोपहर बाद आसमान में बादलों का जमावड़ा बढ़ता गया और शाम होते-होते पूरे शहर में बादल छा गए। करीब छह बजे तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी और इसके बाद झमाझम वर्षा शुरू हो गई।

अचानक हुई वर्षा के कारण सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। विनोबा नगर, हंसा विहार और सरकंडा में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के अनुसार बिलासपुर में आगामी दिनों में मौसम की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। 20 और 21 सितंबर को हल्की वर्षा के साथ आंधी संग एक-दो दौर हो सकते हैं। इसके बाद 23 और 24 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। 25 सितंबर से मौसम अधिक सक्रिय होने के संकेत हैं।

26 और 27 सितंबर के शुरुआती दौर में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 28 सितंबर को हल्की वर्षा या बूंदाबांदी के आसार हैं। 25 और 26 सितंबर को बादल छाए रहेंगे, जबकि 25 सितंबर को अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट संभव है।

शाम अचानक तेज गर्जना और बिजली चमकने का सिलसिला शुरू हुआ। खुले स्थानों पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बनी रही। वर्षा शुरू होने के बाद सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने शहरवासियों को एक बार फिर सतर्क कर दिया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button