जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय में विशाल हृदय चिकित्सा शिविर 26 अप्रैल को
जशपुर – जिले के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। जशपुर स्थित जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव त्रिपाठी और डॉ. सुलभ चंद्राकर के नेतृत्व में एक विशाल हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 26 अप्रैल, शनिवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही ईसीजी, ब्लड शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की जांचें भी नि:शुल्क की जाएंगी, जिससे आमजन को समय रहते अपने स्वास्थ्य की स्थिति का आंकलन करने का अवसर मिलेगा।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण व दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले उन मरीजों तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो बड़े शहरों में जाकर इलाज कराने में असमर्थ रहते हैं। चिकित्सकों ने अधिक से अधिक मरीजों से शिविर में पहुंचने और इसका लाभ उठाने की अपील की है।
नोट: मरीजों से अनुरोध है कि शिविर में समय पर पहुंचें और अपने पुराने मेडिकल रिपोर्ट्स (यदि हों) साथ लेकर आएं।











